आज प्रदेश में महिला व लड़कियां सुरक्षित नहीं राष्ट्रीय लोकदल महिलाओं के साथ है। जहांगीरपुर(योगेश कुमार शर्मा)दिनांक 07 सितंबर। आज राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ की ओर से नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन गोविंद गार्डन जहांगीरपुर (गौतमबुद्ध नगर) पर आयोजिनत किया गया है जिसमे कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियम्बदा तोमर जी (राष्ट्रीय अध्यक्षा राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ) व विशिष्ट अतिथि श्रीमती गरविता पुनिया जी (क्षेत्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ हस्तिनापुर क्षेत्र), श्रीमती पंकज चौधरी (क्षेत्रीय महामंत्री राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ हस्तिनापुर क्षेत्र), सुश्री भारती चौधरी ( क्षेत्रीय मंत्री राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ हस्तिनापुर क्षेत्र )उपस्थित रही कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 प्रियम्वदा तोमर व संचालन बुलंदशहर वार्ड 26 से जिलापंचायत सदस्य तथा पुर्व जिलापंचायत अध्यक्ष बुलंदशहर श्रीमती सविता सिंह (जिलाध्यक्ष बुलंदशहर राष्ट्रिय लोकदल महिला प्रकोष्ठ) ने किया। डॉ0 प्रियम्वदा तोमर ने कहा आज भाजपा सरकार मे महिला,लडकियां सुरक्षित नहीं है इस सरकार मे आये दिन महिलाओं के साथ अमानवीय घटनाएं घटित हो रही हैं महिलाएं डरी व सहमी हुई है महिला सुरक्षा के नाम पर सरकार ढोग करती हैं जबकि मौजूदा सरकार के कई विधायक व सासदों पर बलात्कार ,हत्या जैसे गम्भीर मामले दर्ज है ऐसे लोगों से हम कैसी महिला सुरक्षा की उम्मीद कर सकते है हाथरस कांड जगजाहिर है जिसमें सत्ताधारियों ने दोषियों को बचाने का ऐडी चोटी तक का जोर लगा लिया था जब हमारे नेता माननीय जंयत चौधरी जी रेप पीडिता के पक्ष मे खडे हुए तो मौजूदा सरकार ने लाठी चार्च तक करवा दिया, प्रदेश में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के नाम पर ढोंग रचा जा रहा है आज भी उत्तर प्रदेश में महिलाएं सुरक्षित नहीं है लेकिन राष्ट्रीय लोकदल हमेशा महिलाओं के साथ खडी है । राष्ट्रीय लोकदल की श्रीमती गरविता पुनिया जी ने कहा राष्ट्रीय लोकदल महिला के सशक्तिकरण के लिए हर समय महिलाओं के साथ खडी है आज हमारे देश में कोई हिस्सा ऐसा नहीं है जहां महिलाओं की भागीदारी न हो आज महिलाओं के बिना देश प्रदेश की तरक्की सम्भव नहीं है देश की तमाम बेटियों ने आज खेल,शिक्षा, विज्ञान आदि तमाम क्षेत्रों में अपना परचम लहरा दिया है लडकियों मे आज सबसे जरूरी है शिक्षा, शिक्षित महिला देश के विकास मे अपना योगदान देती आ रही हैं राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा० जंयत चौधरी जी ने हमेशा महिलाओं के सशक्तिकरण को बढावा दिया है जिसके चलते आज पार्टी संगठन में अच्छे अच्छे पदों पर महिलाओं को मौका दिया गया है राष्ट्रीय लोकदल हमेशा महिलाओं के साथ खडी है । श्रीमती सविता सिंह ने कहा मैं महिलाओं के सघर्ष और उनकी तमाम समस्याओं को लेकर हमेशा तैयार हूँ और महिलाओं का हक दिलाने के लिए हमेशा तत्पर हूँ राष्ट्रीय लोकदल ने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया आज महिलाओं का समाजिक और राजनैतिक भविष्य राष्ट्रीय लोकदल मे सुरक्षित है हम सब के नेता व राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जंयत चौधरी जी भी हमेशा महिलाओं, किसानों, दलितों कमजोरों ,युवाओं के साथ खड़े रहे हैं और समाज के हर तबके के लोग जंयत चौधरी जी को आज अपना नेता मान चुके हैं , राष्ट्रीय लोकदल ने महिलाओं को पूरा सम्मान दिया है इसलिए हम महिलाओ को भी राष्ट्रीय लोकदल की मजबूती को लेकर काम करना चाहिए राष्ट्रीय लोकदल के बैनर तले गांव गांव जाकर हम लोगों को महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, और राजनीतिक में सक्रियता को लेकर जागरूक किया जायेगा इस मौके पर अरुण चौधरी (जिलाध्यक्ष राष्ट्रीय लोकदल बुलंदशहर), सुंदरी देवी,गीता निगम,गर्विता पूर्णिया,वीरेंद्र सिंह,योगेंद्र सिंह लोधी,मांगेराम,विकाश चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।

2021-09-07 13:00:39 Politics

Adsence

Related Post

Adsence